logo

रांची के धुर्वा उप-डाकघर में 2.5 करोड़ का घपला, CBI ने दर्ज किया केस; ऐसे खुला राज

durva.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के धुर्वा उप-डाकघर में करीब 2।5 करोड़ के गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया है। CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक  शाखा में चार नामजद व अन्य अज्ञात लोकसेवक व निजी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों में चारों नामजद धुर्वा उप डाकघर से जुड़े पदाधिकारी हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने वरीय डाक अधीक्षक की ओर से 14 दिसंबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की।

 
ग्राहकों के पैसों की हेराफेरी करते थे प्रदाधिकारी 
डाक विभाग ने आंतरिक जांच में पाया कि ग्राहक सेल्फ चेक जमा किए, जिसकी राशि क्लियर होने के बाद उनके डाकघर के बैंक खाते में जमा हुई। इसके बाद डाक विभाग के आरोपित पदाधिकारियों-कर्मियों ने ग्राहकों के फर्जी हस्ताक्षर से उक्त राशि की निकासी की और दूसरे बैंक खातों में उक्त राशि को जमा कर दिया। डाकघर में फर्जी नाम-पते पर खाते खोले गए, जिसमें उक्त राशि जमा की गईं। सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि डाक एजेंट स्व. संतोष कुमार सिंह उप डाकघर के संबंधित आरोपित पदाधिकारियों की मिलीभगत से जालसाजी कर उक्त राशि की निकासी व हेराफेरी की थी। इस संबंध में अलग-अलग ग्राहकों ने डाक विभाग में इसकी शिकायत की थी। सीबीआई में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधानकर्ता एसीबी रांची के इंस्पेक्टर सुशील कुमार गुप्ता बनाए गए हैं। 


इनपर दर्ज की गई प्राथमिकी
शशि भूषण स्वांसी, धुर्वा उप डाकघर-रांची, मार्शल कुजूर डाक सहायक धुर्वा उप डाकघर, रांचीरंजना शरण डाक सहायक धुर्वा उप डाकघर रांची,प्रबुधन उरांव डाक सहायक धुर्वा उप डाकघर रांची, अन्य अज्ञात लोकसेवक व अज्ञात निजी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsDhurva sub-post office scam